फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   old woman who brought pension ate poison, died

Kannauj News: पेंशन लेकर आई वृद्धा ने जहर खाया, मौत से मचा कोहराम

Sat, 04 Mar 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 04 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
old woman who brought pension ate poison, died

कन्नौज जिले में पेंशन लेकर घर आई वृद्धा ने देर रात जहर खाकर जान दे दी। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम खुबरियापुर निवासी रामवती (72) के कोई संतान नहीं है। वह भतीजे संदीप कुमार के साथ रहती थीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह छिबरामऊ की बैंक में वृद्धावस्था पेंशन निकालने आई थीं। तभी उसने किसी दुकान से जहर खरीद लिया। देर रात उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें 100 शैया अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए।
विज्ञापन


शनिवार को परिजन ट्रैक्टर से महिला के शव को श्रृंगीरामपुर लेकर जा रहे थे, तभी सूचना पाकर उप निरीक्षक हरिशंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर को रोक लिया। हालांकि अभी तक महिला के जहर खाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed