फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The newly married woman committed suicide by hanging herself

Kannauj News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The newly married woman committed suicide by hanging herself
कन्नौज। नवविवाहिता ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले की विवेचना सीओ सिटी को दी गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौकी जलापुर पनवारा गांव मवई निवासी पिंटू की नौ जुलाई को जनपद औरैया थाना सहायल गांव वनपुर्वा निवासी कमला (26) से शादी हुई थी। पिंटू हरियाणा के जनपद गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। वह शराब का लती था। दो दिन पहले वह घर आया था। गुरुवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया। कमला ने कमरा बंद करके दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पिंटू ने कुछ देर बाद कमला को आवाज लगाई पर जवाब न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे पर लटकी मिलीं।
विज्ञापन

पिंटू ने आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतार लिया। थोड़ी देर बाद शव रखकर पिंटू घर से भाग गया। घर में वृद्ध मां सावित्री व छोटा भाई सचिन था। सूचना मिलने पर पिता रामपाल, भाई आलोक व अनिरुद्ध पहुंचे। पिता की सूचना पर सीओ सिटी कमलेश कुमार, कोतवाल कपिल दुबे रात नौ बजे घटना स्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रामपाल ने बताया कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये बाइक की मांग करके पुत्री कमला को प्रताड़ित करते थे। मांग न करने पर ससुरालीजनों ने फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पति पिंटू, सास सावित्री, थाना इंदरगढ़़ गांव भूड़पुर्वा निवासी ननद स्वाती, ननदोई शिवम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी हैै। पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पति पिंटू घर से भाग गया था।

सावित्री ने ग्रामीणों से कर्ज लेकर की थी शादी
सावित्री ने गांव के लोगों से कर्ज लेकर पुत्र पिंटू की शादी कमला से की थी। पिंटू शादी से पहले शराब का लती था। सावित्री ने सोचा कि शादी के बाद पिंटू सुधर जाएगा। पिंटू शादी के बाद आए दिन शराब पीकर कमला से मारपीट करता था। इसका मां विरोध करती थी। जांच करने गई पुलिस को गांव के लोगोंं ने सावित्री के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed