{"_id":"6591b8014af60255d00aa644","slug":"the-national-flag-will-fly-on-the-tricolor-tricolor-on-republic-day-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7612-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तिरंगा तिराहे पर गणतंत्र दिवस पर फहरेगा राष्ट्रध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तिरंगा तिराहे पर गणतंत्र दिवस पर फहरेगा राष्ट्रध्वज
Mon, 01 Jan 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौरिख तिराहे को तिरंगा तिराहा बनाने के लिए कार्य शुरू हो गया है। 12 लाख की लागत से तिरंगा तिराहे के इस पार्क को विकसित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर लगभग 100 फीट की ऊंचाई पर इस पार्क में तिरंगा फहराया जाएगा।
छिबरामऊ नगर के सौरिख तिराहे को तिरंगा तिराहे बनाने के लिए रविवार को पार्क की जेसीबी बुलाकर खोदाई कराई गई। चेयरमैन मनोज दुबे ने मौके पर पहुंचकर कार्य में लगे कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये की लागत से इस तिरंगा तिराहे का निर्माण शुरू हो गया है। पार्क में 30 मीटर ऊंचा पोल बनवाया जाएगा, जिस पर 30 फीट चौड़ा व 20 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। पार्क में चार फीट का पानी की टैंक भी बनाया जाएगा, जिस पर फव्वारा व लाइटिंग लगाई जाएगी। पार्क में ऐसी लाइटिंग भी लगाई जाएगी, जिसकी रोशनी सीधे तिरंगे पर पड़े।
बुद्ध प्रतिमा हटाने पर पुलिस व लोगों के बीच हुआ था संघर्ष
नगर के सौरिख तिराहे पर क्षत्रिय समाज महाराणा प्रताप व शाक्य समाज गौतम बुद्ध की मूर्ति लगाने की मांग करता रहा। 25 अगस्त 2021 को सौरिख तिराहे पर रात में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगा दी गई। 26 अगस्त को बिना अनुमति के लगाई गई गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटाने गई पुलिस टीम व लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। हालांकि बाद में यहां से गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटा भी दिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --