फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The motorcyclists, after giving a lift, stole 44,000 rupees from the passenger's pocket.

Kannauj News: लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने जेब से 44 हजार किए पार

Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The motorcyclists, after giving a lift, stole 44,000 rupees from the passenger's pocket.
छिबरामऊ। रास्ता पूछने के बहाने युवकों ने सेवानिवृत्त डाक कर्मी को शनिवार को बाइक पर बैठा लिया। आधा किलोमीटर चलने के बाद रोडवेज बस स्टैंड पर उन्हें उतार दिया। युवकों के जाने के बाद वृद्ध को जेब कटने का अहसास हुआ तो उन्होंने जेब देखी तो वह कटी थी। उसमें से 44 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी सेवानिवृत डाक कर्मी बांके बिहारी शाक्य दोपहर 12.30 बजे बाजार करने के लिए हीरालाल काॅलेज चौराहे से गुजर रहा था। तभी बाइक से आए दो युवकों ने सौरिख रोड जाने का रास्ता पूछा और बातों में फंसा कर बाइक पर बीच में बैठा लिया। आधा किलोमीटर चलने के बाद युवक वृद्ध को रोडवेज बस स्टैंड के पास उतारकर चले गए। बाइक से उतरने के बाद वृद्ध को जेब कटने का अहसास हुआ। जेब में हाथ डाला तो 44 हजार रुपये गायब थे। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल से लेकर रोडवेज बस स्टैंड तक लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



हाईवे पर भी बाइक सवार काट चुके हैं जेब

ग्राम सराय सुंदर निवासी अवधेश पाठक 30 अक्तूबर की सुबह 11.30 बजे छिबरामऊ किसी काम से आने के लिए गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर टेंपो का इंतजार कर रहे थे। तभी सिकंदरपुर की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए और उनसे कृषि उत्पादन मंडी समिति का रास्ता पूछा था। युवकों ने उसे भी छिबरामऊ छोड़ने की बात कहते हुए बाइक बैठा लिया था। पूर्वी बाईपास पर उन्हें बाइक से उतार दिया। युवकों के जाने के बाद उनकी जेब काटकर 8200 रुपये पार किए जाने का अहसास हुआ था। पुलिस अभी तक इस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed