फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The motive was to kill Karan, angrily killed Ramveer

करन को मारना था मकसद, गुस्से में रामवीर को मार डाला

Thu, 12 Mar 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
The motive was to kill Karan, angrily killed Ramveer
छिबरामऊ। ग्राम नथा नगला में किसान रामवीर की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस के सामने कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद सामने आया है कि हत्यारों के निशाने पर रामवीर नहीं बल्कि उनका बड़ा बेटा करन था। विवाद के बाद हत्यारोपी उसी से खुन्नस खाए थे और उसकी ही हत्या करना चाहते थे। लेकिन हत्यारों की मंशा को रामवीर समझ गए और उन्होंने करन को घर के अंदर सुला दिया और खुद तीसरे नंबर के बेटे प्रदीप के साथ बाहर सो गए।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम शराब के नशे में रामवीर सिंह यादव का बेटा करन सिंह उर्फ लालू और गांव के ही आलोक व उसके चाचा राजेश सिंह पुत्र नत्थू सिंह के बीच हुई मारपीट में राजेश
विज्ञापन

चोटिल हो गए थे। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।
पुलिस सूत्रों बताते हैं कि झगड़ा शांत होने के बाद भी रामवीर का मन अशांत था और वह गांव के इन युवकों पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने अपने बेटे करन सिंह उर्फ लालू को घर के अंदर सुला दिया और खुद तीसरे नंबर के बेटे प्रदीप के साथ बाहर सो गए। रात करीब 12 बजे हत्यारोपी पहुंचे और जब उनको करन घर के बाहर सोता नहीं मिला तो बदले की भावना में उन्होंने रामवीर सिंह को ही मौत के घाट उतार दिया। पिता के पास में ही सो रहे प्रदीप पर हत्यारों ने तमंचा लगा दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सका। इस हत्याकांड के बाद गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण कुछ भी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। अब हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed