{"_id":"69d93f7113658bc2e504bd47","slug":"the-mla-brokered-a-settlement-between-the-councilor-and-the-je-kannauj-news-c-214-1-knj1005-147396-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विधायक ने कराया सभासद और जेई के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विधायक ने कराया सभासद और जेई के बीच समझौता
विज्ञापन
छिबरामऊ। वार्डों में विकास कार्यों को लेकर अफसरों द्वारा सुनवाई न किए जाने को लेकर सभासद और जेई आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रवार को विधायक अर्चना पांडेय ने दोनों पक्षों को बिठाकर समझा कर मामला शांत करा दिया।
नगर पालिका परिषद के जेई रविराज कौशल ने पालिका बोर्ड के एक सभासद पर उनके कार्यालय में आकर अभद्रता करने व व्हाट्सएप ग्रुप पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। जेई ने मामले में सभासद के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी थी। वहीं, सभासद प्रदीप चौहान ने भी जेई पर वार्ड में होने विकास कार्यों में भेदभाव व सभासदों की सुनवाई न करने का आरोप लगाया था। साथ ही वार्ड एक आंबेडकर नगर की सभासद पान कुमारी के पुत्र चरन सिंह ने जातिसूचक गालियां देने और कुर्सी पर न बैठने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
सभासदों ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका परिषद में एक घंटे धरना भी दिया था। सभासदों और नगर पालिका के जेई के बीच शुरू हुए विवाद की जानकारी होने पर विधायक ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की। दोनों पक्षों के आरोपों को सुनने के बाद की उन्होंने समझाकर समझौता करा दिया। इस दौरान चेयरमैन मनोज दुबे, ईओ सुनील कुमार सिंह, सभासद पंकज दुबे, सुशील पांडेय, रमाकांत त्रिपाठी उर्फ पप्पी व संजीव चौहान मौजूद रहे।