फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The minister in charge examined the reality of development

कन्नौज: प्रभारी मंत्री ने परखी विकास की हकीकत

Wed, 08 Feb 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 08 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge examined the reality of development
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी में उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। इससे व्यापारियों की हर संभव मदद की जाए। इत्र कारोबार को बढ़ावा देने के लिए जल्द से जल्द इत्र पार्क का निर्माण पूरा किया जाए। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने इत्र पार्क का निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों का उत्पीड़न किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निराश्रित महिला, दिव्यांग, वृद्वावस्था और पेंशनरों को गांव में कैंप लगाकर लाभ दिया जाए। प्रत्येक चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्याय मरीजों के साथ मधुर व्यवहार करें। इस मौके पर डीएम शुभ्रान्त शुक्ल, एसपी कुवंर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह और एडीएम गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
जिला अस्पताल और गोशाला का भी किया दौरा
कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री ने तहसील के पास गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में साफसफाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंच कर मरीजों से दिए जाने वाले उपचार की जानकारी की। उन्होंने सीएमएस डॉ. शक्ति बसु से कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार दिया जाए। लापरवाही कर्मचारियों और चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

---
मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम आज
दो दिवसीय दौरे पर पहुंची प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी दूसरे दिन गुरुवार को तिर्वा जाएंगी। वहां मेडिकल कॉलेज में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। उसके बाद किसी विकास कार्य का स्थलीय निरीक्षण करेंगी। उसके पहले सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू होकर केंद्रीय बजट पर अपनी राय रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed