{"_id":"58e293dc4f1c1b72735b496b","slug":"the-mercury-crosses-40-the-heat-is-unhealthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 40 के हुआ पार, गर्मी से अादमी बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 40 के हुआ पार, गर्मी से अादमी बेहाल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने का प्रयास करते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्ताह से तेज धूप, लू और गर्मी की मार से आम आदमी बेहाल है। सड़कों पर निकले लोग लू के थपेड़ों से अपने को बचाते नजर आए। तो वहीं टेंपों व बाइक पर सफर कर लोग भी लू से बचने के लिए पेड़ों की नीचे खड़े सुस्ताते दिखे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह से मौसम के तेवर सख्त दिखे। तेज धूप का असर आठ बजे से ही सड़कों पर दिखने लगा। धूप के कारण लोग घरों में दुबके रहे। लू के चलते सवारी वाहनों को सवारियां नहीं मिली। लू से पशु पक्षी भी बेहाल है। ऐसे मौसम में खाली पेट घर से बाहर न निकलने की सलाह चिकित्सक दे रहे है। उमस भरे मौसम में बाहरी खाद्य पदार्थो से सेवन से बचें।
विज्ञापन
डॉ. सोनम बाजपेयी का कहना है कि बासी भोजन न करें। घर के आसपास साफ-सफाई रखें। खाने से पहले हाथ साबुन से अवश्य धोएं। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 रहा। वहीं न्यू्नतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन
आठ व नौ अप्रैल को गर्मी से मिलेगी राहत
कन्नौज। मौसम में बढ़ी गर्मी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। तो वहीं आगामी आठ व नौ अप्रैल को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीदें है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आठ अप्रैल से हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण मौसम के तापमान में हल्की गिरावट होगी। 40 डिग्री तक चल रहे तापमान 34 डिग्री तक आ सकता है। जिससे दिन की गर्मी में राहत होगी। वहीं रात के तापमान में भी 20 से घटकर 17 तक पहुंचने की उम्मीद है। जिससे लोगों आठ व नौ अप्रैल को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।