{"_id":"610adb788ebc3ec1c15d30a7","slug":"the-married-woman-was-evicted-from-the-house-for-not-fulfilling-the-demand-kannauj-news-knp6443519126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के बुलावे पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों को धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
मोहल्ला कोलियान निवासी अंजली कोरी ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले पति की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को पति समेत अन्य ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूचना पर मायके से पिता बालेंद्र कुमार, भाई व चाचा के साथ ससुराल पहुंचे। इनके साथ भी इन लोगों ने गाली गलौज कर धमकी दी।
महिला का आरोप है कि पति ने कई बार गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। इस संबंध में सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि जांच टीम को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।