फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The liquor trader carried out stones against women, beatings

शराब कारोबारी ने महिलाओं पर किया पथराव, मारपीट

Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 06 Apr 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
The liquor trader carried out stones against women, beatings
पु्लिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गांव में खुले शराब ठेका का विरोध करना ग्रामीण महिलाओं को महंगा पड़ा। प्रदर्शन कर शराब की दुकान हटाने की मांग करने पहुंची महिलाओं पर शराब कारोबारी और उसके समर्थकों ने पथराव कर मारपीट कर दी। इसमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेका खुलने का विरोध कर रहे दो ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। गांव के लोगों में शराब कारोबारी व पुलिस के खिलाफ आक्रोश है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नेरा में शराब ठेका बंद कराने के लिए कई दिनों से ग्रामीण महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। बुधवार को महिलाएं प्रदर्शन कर शराब की दुकान बंद कराने की मांग कर रही थी। सेल्समैन ने शराब कारोबारी को फोन कर दिया। इससे शराब कारोबारी दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गया। मामला बढ़ने पर शराब कारोबारी व उसके समर्थकों ने महिलाओं पर पथराव के साथ मारपीट शुरू कर दिया। इससे पूजा कटियार, उर्मिला देवी, सरोजनी, आरती देवी, मालती, सरस्वती, सुमन देवी, गंगाजली, मीरा, निर्मला घायल हो गईं। इससे महिलाओं ने और उग्र रूप ले लिया। इस पर शराब कारोबारी समेत उसके समर्थक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे सदर कोतवाल अजयराज वर्मा की महिलाओं से तीखी झड़प हुई। मामला बढ़ता देख पुलिस बल ने महिलाओं को खदेड़ कर तितर-बितर कर दिया। महिलाओं के साथ गांव में ठेका खुलने का विरोध कर रहे ग्रामीण संजीव और सोनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस और शराब कारोबारी के प्रति आक्रोश बना हुआ है। गांव की महिलाओं ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान को चलने नहीं देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अधिकारियों से बात कर मामले का समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा दोषी लोगों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed