फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The last rites of the democracy fighter will be performed at Jaleshwar Ghat.

Kannauj News: लोकतंत्र सेनानी का जलेसर घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the democracy fighter will be performed at Jaleshwar Ghat.
गुरसहायगंज। 15 दिन से अस्वस्थ चल रहे लोकतंत्र सेनानी शांति स्वरूप तिवारी का शुक्रवार दोपहर एक बजे उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों सहित परिचितों ने उनके घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी इंदिरानगर के गांव दिलावरपुर निवासी 85 वर्षीय शांति स्वरूप तिवारी अविवाहित थे और भतीजे राजीव तिवारी के साथ रहते थे। परिजन ने बताया कि चाचा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए कांग्रेस शासनकाल में लगभग ढाई वर्ष जेल में बिताए थे, जहां उन्हें कई तरह की यातनाएं भी सहनी पड़ी थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और जीवन भर सादगी एवं सत्यनिष्ठा के साथ समाज सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों के अनुसार वह शांत, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, जो हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से क्षेत्र ने एक ईमानदार और संघर्षशील व्यक्ति को खो दिया है। सेनानी की मृत्यु की सूचना मिलने पर कोतवाल अजय अवस्थी ने पहुंचकर शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे जलेसर घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed