{"_id":"582dea544f1c1bf23c8fe86e","slug":"the-husband-did-not-get-the-money-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के इलाज के लिए नहीं मिला धन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के इलाज के लिए नहीं मिला धन
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को बैंक पहुंची वृद्धा पति के इलाज के लिए अपना पैसा निकालवाने के लिए हाथ जोड़कर विनती करती रही लेकिन बैंक कर्मियों ने मजबूरी जाहिर कर दी। नगर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में रौरा गांव निवासी मुखबरी पत्नी तसब्बुदीन पहुंची। बैंक अफसर से बताया कि उसका पति बीमार चल रहा है। पति के इलाज के लिए पैसे चाहिए। मना करने पर परेशान वृद्धा शाखा प्रबंधक के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हो गई लेकिन देर शाम तक उसको पैसा नहीं मिल सका। जिसके चलते उसे निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक रमेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को करीब 2.5 लाख रुपये शाखा को दिया गया था। जो बंट चुका है। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की सभी शाखाएं बैंक आफ इंडिया से संबद्ध हैं। जिसके चलते समय से पैसा उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर से लेकर डीएम को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन