फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The heat from the winter market get hysterical

गर्मी से मुर्छित हुआ सर्दी का बाजार

Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Sat, 16 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The heat from the winter market get hysterical
ठंड के मौसम में गर्मी के एहसास से सर्दी का बाजार मुर्छित-सा हो गया है। हाल यह है कि जिन दिनों ऊनी कपड़ों की दुकानों पर भीड़ उमड़ती थी, आज वहां सन्नाटा दिख रहा है। यही नहीं दुकानदार डंप माल को ऑफर सेल का बोर्ड लगाकर औने पौने दाम पर निकालने का जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन




 दुकानदारों की माने तो साख पर उधार खरीदा गया माल न बिकने पर भुगतान भी अटक गया है। इससे थोक व फुटकर विक्रेताओं के रिश्तों में भी खटास आ रही है। कई दुकानों पर सर्दी के मौसम में बुलाए जाने वाले अतिरिक्त कर्मचारी भी इस बार नहीं बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




इस कारण लोगों को रोजगार मिलने के अवसर भी मौसम परिवर्तन के चक्कर में कम हुए हैं। इस बार जनवरी महीने के आधे दिन बीत चुके हैं लेकिन कंपकंपाती ठंड का अता पता नहीं है। रोजाना सूर्य के दर्शन लोगों को हो रहे हैं और धूप निकल रही है। शीतलहर भी इस बार नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 दोपहर के वक्त तो लोगों का धूप में बैठना मुश्किल हो जाता है। इसका पूरा असर जनजीवन के साथ ही गर्म कपड़ों व इलेक्ट्रानिक आइटम बेचने वाले कारोबारियों पर पड़ा है। शापिंग कांप्लेक्स व माल में टंगी जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर आदि खरीदने के लिए लोग कम ही नजर आ रहे हैं।




गोदाम तो दूर की बात दुकान के अंदर सजाया गया माल ही इस सीजन में नहीं बिक पाया है। वहीं फुटपाथ पर दुकान लगाकर सर्दी के सीजन को सहालग मानने वाले भी इस बार गच्चा खा गए। अब उन्हें अपना माल सस्ते में बेचना पड़ रहा है फिर भी भरपूर ग्राहक नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed