{"_id":"4b8ba0823fff7f57539bdcf2f6a5f7e7","slug":"the-head-office-for-437-days-before-enrollment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए पहले दिन 437 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए पहले दिन 437 नामांकन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालग्राम और गुगरापुर विकास खंडों में तीसरे चरण के
विज्ञापन
लिए होने वाले चुनाव के लिए पहले दिन प्रधान पद के लिए 437 एवं सदस्य पदों
के लिए 274 दावेदारों ने नामांकन किया। इनमें तालग्राम ब्लाक में प्रधान पद
के 67 पदों के लिए 330 और सदस्य के 865 पदों के लिए 242 उम्मीदवारों ने
नामांकन कराया।
वहीं गुगरापुर में 23 प्रधान पदों के लिए 107 एवं 195 सदस्य पदों के लिए 31 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। तालग्राम विकास खंड में ग्राम पंचायत के नामांकन के पहले दिन गहमागहमी का माहौल रहा। अमोलर से मीरा देवी तथा बिरौली ग्राम पंचायत से पूर्व प्रधान आदेश कुमारी पटेल ने सबसे पहले नामांकन कराया।
साढ़े आठ बजे पहुंची प्रत्याशी मीरा देवी को पहले वापस लौटना पड़ा, क्योंकि काउंटर पर मतदाता सूची नहीं पहुंची थी। नौ बजे मतदाता सूची पहुंचने के बाद पहले नामांकन हुआ। बीडीओ पंकज यादव ने शनिवार को जमानत राशि जमा कराने को काउंटर खोला। इससे काफी उम्मीदवारों की भीड़ जमानत राशि जमा करने उमड़ पड़ी।
कई बार पुलिस को जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को नोकझोंक करनी पड़ी। एसओ तालग्राम इमरान खां ने खुद लाइन लगवाकर जमानत राशि जमा कराई। शाम तक जमानत राशि जमा करने वालों की लाइन लगी रही। नामांकन के दौरान काफी संख्या में उम्मीदवारों के समर्थक ब्लाक परिसर में घुसते रहे।
कोई दीवार फांदकर आया तो कोई पुलिस को चकमा देकर घुस गया। आरओ अभिनंदन सिंह ने प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्तावकों को अंदर आने की बात कही, पर कम पुलिस बल होने से तमाम ग्रामीण बेवजह अंदर पहुंचते रहे। कई बार भीड़ को बाहर निकालने को एसओ व पुलिस बल ने लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा।
इस दौरान बाहर जाने की बात कहने पर वकील नसीम खान की एसओ तालग्राम के बीच नोकझोंक होने लगी। वकील ने आरोप लगाया कि प्रस्तावक होने के बावजूद उन्हें बाहर जाने को कहा। बाद में वकील को भी लाइन में लगना पड़ा। उधर, तमियामऊ ग्राम पंचायत में सेना में तैनात जगवेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी अंजली सिंह का नामांकन कराया।
छिबरामऊ के विधायक अरविंद सिंह यादव की चाची पुष्पलता ने गांव ब्राहिमपुर निजामपुर से ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए नामांकन कराया। पुष्पलता पूर्व में भी प्रधान रह चुकी हैं। किशनपुर तथा ज्ञानपुर से प्रधान पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। कई ग्राम पंचायतों में सदस्यों के नामांकन का खाता भी नहीं खुला।
पूरे दिन ब्लाक में अफरातफरी मची रही। कई उम्मीदवार जुलूस लेकर नामांकन कराने पहुंचे, जिसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई। एसडीएम छिबरामऊ महेश चंद्र दीक्षित, सीओ छिबरामऊ, सेक्टर मजिस्ट्रेट सोवरन पाल, एडीओ पंचायत संतोष दुबे, एडीओ आईएसबी सेवाराम, एडीओ एसटी रामकुमार वर्मा आदि ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।