{"_id":"fd99a94462c3111df319862d6cecc6cc","slug":"the-government-does-not-work-in-the-interest-of-the-disabled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार विकलांगों के हित में नहीं करती काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार विकलांगों के हित में नहीं करती काम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्मल स्कूल परिसर में भारत विकलांग सेवा संस्थान की
विज्ञापन
हुई बैठक में विकलांगों के कल्याण को लेकर चर्चा की गई। साथ ही उनके हितों
के लिए कोई कार्य नहीं होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार को कोसा गया।
अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता से आज तक हर स्तर की जंग में विकलांगों ने अहम भूमिका अदा की। देश में दो प्रतिशत विकलांगों की आबादी है, पर किसी भी सरकार ने उनके हितों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया। विकलांग आज भी बदतर जीवन जीने पर मजबूर हैं।
हर राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनैतिक दल विकलांगों के वोट पर देश व प्रदेश की सत्ता का सुख भोगते रहे, पर उनके हितार्थ आज तक कामगार योजना अथवा विकलांग आयोग का गठन तक नहीं किया गया है। कहा कि विकलांगों में कुछ करने का उत्साह और लगन हो तो वह कोई भी काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विकलांग साहस और आत्मविश्वास से अपने और समाज के हित के लिए काम करें। बैठक में सत्यपाल राठौर, राजीव कुमार, गिरजाशंकर, कमलेश कुमार, शेखर, अतर सिंह आदि मौजूद थे।