फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The goons entered the house and beat them for not giving extortion money, three injured

Kannauj News: रंगदारी न देने पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, तीन घायल

Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
The goons entered the house and beat them for not giving extortion money, three injured
तिर्वा। वर्चस्व कायम करने के लिए रंगदारी न देने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। पीड़ितों ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन




ठठिया थाना क्षेत्र के मलगई गांव निवासी उस्मान खान ने बताया कि गांव के ही एक ही परिवार के लोग क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखने के लिए रंगदारी मांगते हैं। बुधवार की देर रात को चार से पांच दबंग घर के अंदर घुस आए और रंगदारी मांगते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए बेटा व बेटी के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फायरिंग की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed