फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The girl caught in PET was released on personal bond

Kannauj News: पीईटी में पकड़ी गई युवती को निजी मुचलके पर छोड़ा

Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The girl caught in PET was released on personal bond
कन्नौज। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में दो अलग-अलग नाम के आधार कार्डों से दो केंद्रों पर पीईटी में शामिल होने पहुंची युवती को बायोमीट्रिक में पकड़ लिया गया था। केंद्र व्यवस्था की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। युवती को सोमवार को निजी मुचलके पर पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के फतेहपुर के एक गांव की युवती के पास दो अलग-अलग नामों के आधार कार्ड थे। युवती ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में दोनों नामों से आवेदन किया। पहली पाली में शहर के जेपीएस में परीक्षा देने के बाद युवती दूसरी पाली में परीक्षा देने मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज पहुंची। वहां पर बायोमीट्रिक के दौरान युवती को पकड़ लिया गया। युवती के पास दो आधार कार्ड भी मिले थे। एक परीक्षा में दो अलग-अलग नामों और अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देने के मामले में युवती को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया गया था। केंद्र व्यवस्थापक अबुल कलाम की तहरीर पर पुलिस ने युवती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती पर लगी धाराओं में सात साल से कम की सजा है। कोर्ट के नियमानुसार सात साल से कम की सजा के आरोपी को जेल नहीं भेजा जा सकता। युवती को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed