फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The French city of Grasse perfume park design

फ्रांस के ग्रासे शहर की डिजाइन पर परफ्यूम पार्क

Sun, 18 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 18 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
The French city of Grasse perfume park design
नक्शा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ठठिया कस्बे में करीब 200 बीघा में 450 करोड़ की लागत सेेे परफ्यूम पार्क बनाने की मंजूरी प्रदेश शासन ने दे दी है। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम इस परफ्यूम पार्क  का निर्माण फ्रांस के ग्रासे शहर की डिजाइन पर कराएगी। इस परफ्यूम पार्क  के जरिए जहां कन्नौज के इत्र कारोबारी अपने व्यापार को नया आयाम देंगे। वहीं, कन्नौज जिले के अलावा आसपास जिलों में फूलों की खेती करने वाले किसानाें को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।

विज्ञापन


सीडीओ उदय राज ने बताया कि सीएम ने फ्रांस के ग्रासे शहर के इत्र कारोबार से प्रेरणा ली थी। जिसके बाद से कन्नौज के ठठिया में इत्र पार्क पर काम शुरू हो गया था। यह पार्क ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्ससप्रेस-वे के निकट बनेगा। इसके लिए कार्यदाई संस्था की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन


राजकीय निर्माण निगम परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने बताया कि प्रदेश शासन से डिजाइनिंग मिल गई है। बजट मिलते ही निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मामलं में यूपीएसआईडीसी के एमडी से भी वार्ता हो चुकी है। बजट यूपीएसआईडीसी से ही मिलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed