{"_id":"697ba868a41e694a26092460","slug":"the-fragrance-art-of-the-perfume-city-is-the-cultural-identity-of-the-country-kannauj-news-c-214-1-knj1005-143975-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्रनगरी की सुगंध कला देश की सांस्कृतिक पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्रनगरी की सुगंध कला देश की सांस्कृतिक पहचान
विज्ञापन
कन्नौज। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज की सुगंध कला भारत की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नवाचार, कौशल उन्नयन और वैश्विक मंचों के माध्यम से कन्नौज के इत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह बुधवार को दिल्ली में इनटैक संस्था की ओर से ‘कन्नौज परफ्यूमस्केप’ विषय पर व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम कन्नौज की सुगंध विरासत को नई पीढ़ी और विश्व तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर प्रोजित बी मुखर्जी ने इत्र के इतिहास और सांस्कृतिक महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने दुर्लभ इत्रों के ऐतिहासिक विज्ञापन दिखाए और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से सुनाए। इस मौके पर मंत्री ने प्रोफेसर मुखर्जी को कन्नौज आने और इत्र पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया। कन्नौज में व्याख्यान के साथ प्रोफेसर मुखर्जी इत्र से जुड़े अन्य आयामों का अध्ययन करेंगे।
-- -- -- --