{"_id":"a5c0eca3f4d3ab07b92117679f61d20c","slug":"the-first-phase-will-have-156-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में होगा 156 सीटों पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में होगा 156 सीटों पर चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की डुगडुगी पिट गई है। जिले के आठ ब्लाकों में चार चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) व डीडीसी (जिला पंचायत सदस्य) के 156 पदों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 205, तीसरे में 136 व चौथे चरण में 213 पदों पर चुनाव होगा।
पहले चरण में कन्नौज व जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र रखा गया है। कन्नौज में बीडीसी के 99 व डीडीसी के चार पदों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में छिबरामऊ के 115 बीडीसी व चार डीडीसी, सौरिख के 82 बीडीसी व चार डीडीसी के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में तालग्राम के 97 बीडीसी व चार डीडीसी, गुगरापुर के 33 बीडीसी व दो डीडीसी पदों पर चुनाव प्रक्रिया चलेगी।
अंतिम व चौथा चरण उमर्दा व हसेरन के लिए घोषित किया गया है। उमर्दा में बीडीसी के 145 व डीडीसी के छह और हसेरन के 60 बीडीसी व दो डीडीसी पद पर चुनाव होगा। बीडीसी के कुल 682 व डीडीसी के 28 पदों पर चार चरणों में नामांकन व मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
---
प्रथम चरण का कार्यक्रम
ॎ प्रथम चरण के नामांकन 28 व 29 सितम्बर को होंगे। जांच 30 सितम्बर व पहली अक्तूबर को होगी। पर्चा वापसी का दिन तीन अक्तूबर है। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान नौ अक्तूबर को होगा।
-
दूसरे चरण का कार्यक्रम
ॎ पहली अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक नामांकन होंगे। चार व पांच अक्तूबर को जांच होगी। पर्चा वापसी छह अक्तूबर को की जा सकेगी। उसी दिन प्रतीक आवंटित होंगे। मतदान 13 अक्तूबर को होगा।
-
ॎ तीसरे चरण का कार्यक्रम
छह अक्तूबर व सात अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। आठ व नौ अक्तूबर को जांच होगी। 10 अक्तूबर को पर्चा वापसी का दिन है। उसी दिन चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
-
चौथे चरण का कार्यक्रम
ॎ नौ व 10 अक्तूबर को नामांकन होंगे। 14 व 15 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 को पर्चा वापसी व उसी दिन चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 29 अक्तूबर को वोट पड़ेंगे।
-
चुनाव के बाबत जरूरी तथ्य
- नामांकन का समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक रहेगा।
- नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे से काम समाप्त तक होगी।
- उम्मीदवारी वापसी का समय भी सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक है।
- चुनाव चिह्न दोपहर तीन बजे के बाद दिए जाएंगे।
- मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
- सभी ब्लॉकों के बीडीसी व डीडीसी प्रत्याशियों की मतगणना पहली नवम्बर को सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
- बीडीसी पद के लिए नामांकन आदि प्रक्रिया संबंधित ब्लॉकों में होगी।
- डीडीसी के नामांकन प्रक्रिया जिला पंचायत सभागार में चलेगी।
---
ब्लॉक वार्डों का क्रमांक
कन्नौज वार्ड एक से चार तक
जलालाबाद वार्ड पांच से छह तक
तालग्राम वार्ड सात से 10 तक
छिबरामऊ वार्ड 11 से 14 तक
सौरिख वार्ड 15 से 18 तक
उमर्दा वार्ड 19 से 24 तक
हसेरन वार्ड 25 से 26 तक
गुगरापुर वार्ड 27 से 28 तक
-----
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की अधिसूचना
कन्नौज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी। एक दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की थी। 23 सितम्बर को संबंधित आरओ भी अधिसूचना जारी करेंगे।