फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The fingers of the criminal's hands will move on the keyboard

कीबोर्ड पर थिरकेंगी अपराध वाले हाथों की अंगुलियां

Sat, 28 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The fingers of the criminal's hands will move on the keyboard
जलालाबाद। जिन हाथों से कभी अपराध हो गया था, अब उन्हीं हाथों की अंगुलियां कंप्यूटर के कीबोर्ड पर थिरकती नजर आएंगी। जिला कारागार के बंदियों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 120 बंदियों को चिंहित किया गया है। शनिवार से इन बंदियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। तकनीकी एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी से आए विशेषज्ञों ने बंदियों को बारीकियां बताना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद में जिला कारागार है। यहां विचाराधीन मामलों के बंदी और दोष सिद्ध कैदी बंद हैं। इन्हें जिला कारागार की चहारदीवारी के भीतर ही हुनरमंद बनाने की कवायद शुरू हुई है। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा के मुताबिक पहले चरण में जिला कारागार के 120 बंदियों को प्रशिक्षण के लिए चिंहित किया गया है। इन बंदियों को सुबह 10 बजे से चार बजे तक जिला कारागार परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने के लिए चार बैच बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बंदियों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के साथ ही टाइपिंग, एक्सल शीट बनाना, बिलिंग करना भी सिखाया जाएगा। शासन की मंशा है कि जिला कारागार से छूटने के बाद यह लोग फिर से अपराध की राह न पकड़ें और अपने हुनर से अपने परिवार का जीवनयापन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम राकेश मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा ने शनिवार को जिला कारागार में शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। यहां विजय कुमार शुक्ला, रवि कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार मौजूद रहे।

डीएम एसपी ने की बैरकों की जांच
डीएम राकेश मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा ने कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की बैरक की जांच की गई। जेल के अस्पताल में भर्ती बंदियों से उपचार को लेकर जानकारी की गई। जेल प्रशासन का दावा है कि निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed