{"_id":"6787ff73e68766d3130895eb","slug":"the-farmers-son-was-cut-by-the-rotavator-the-driver-dug-a-pit-and-buried-him-kannauj-news-c-214-1-sknp1019-124092-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोटावेटर से कट गया किसान का बेटा, चालक ने गड्ढा खोदकर दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोटावेटर से कट गया किसान का बेटा, चालक ने गड्ढा खोदकर दफनाया
विज्ञापन
नदसिया। रोटोवेटर की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने शव को खेत में दफना दिया और परिजनों को छात्र के मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने की झूठी सूचना दे दी। परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां न मिलने पर वापस गांव लौटे। इसके बाद ढूढ़ने पर खेत में छात्र मिट्टी के अंदर दबा मिला। पिता ने ट्रैक्टर चालक समेत चार के खिलाफ छात्र की हत्या करने की तहरीर दी है।
कोतवाली तिर्वा के गांव उम्मापुर्वा सतौरा निवासी किसान सुभाष तिवारी का 13 वर्ष का पुत्र विजय गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा सात में पढ़ता था। गांव के ओम प्रकाश तिवारी ने एक वर्ष के लिए अरविंद प्रजापति को खेत बटाई पर दिया था। अरविंद ने खेत की जुताई के लिए गांव के पिंटू से संपर्क किया। बुधवार की सुबह पिंटू रोटावेटर से खेत की जुताई करने के लिए निकला और विजय को साथ ले गया। खेत पर रोटावेटर चलाते समय विजय उसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिंटू ने विजय के शव को खेत मेंं दफना दिया।
पिंटू ने परिजनों की सूचना दी कि विजय दुर्घटना में घायल हो गया और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। पिता सुभाष व मां सुशीला देवी मेडिकल कॉलेज मेंं पहुुंचे। विजय के वहां न मिलने पर गांव लौट आए। इसके बाद परिजनों ने खेत में जाकर विजय की तलाश की। छानबीन करने पर विजय खेत में मिट्टी के नीचे दबा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल कर नमूने लिए। विजय पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। पिता सुभाष ने ट्रैक्टर चालक पिंटू सहित चार के खिलाफ पुत्र की धारदार हथियार से हत्या करके शव को खेत में दफनाने की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होगी।