फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The engineers had stalled for the second day functioning

दूसरे दिन भी इंजीनियरों ने ठप रखा कामकाज

Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The engineers had stalled for the second day functioning

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले लगातार दूसरे

विज्ञापन
दिन भी डिप्लोमा इंजीनियरों ने कामकाज ठप रखा और हाथों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए है। इंजीनियरों को 4800 ग्रेड पे देने की बजाय हीलाहवाली कर रही, जो बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अब इंजीनियर आरपार की लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं।

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष राममहेश वर्मा, जिला सचिव मकरंद सिंह की अगुवाई में कई विभागों के इंजीनियर कार्य बहिष्कार करते हुए शुक्रवार को सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास बने सेतु निगम के कार्यालय में इकट्ठा हुए। यहां सरकारी रवैए की आलोचना की गई।

इंजीनियर दशरथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी सदस्यों ने कोई शासकीय कार्य न करने की शपथ ली। विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि 24 फरवरी तक यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो 25 फरवरी को सभी घटक दलों के डिप्लोमा इंजीनियर बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।

बैठक के बाद इंजीनियरों ने नारेबाजी की और एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार हक लेकर ही रहेंगे। उधर, इंजीनियरों के कार्य बहिष्कार का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा। मीडिया प्रभारी जेई सुनील आनंद ने बताया कि नाली, सड़क, पुल, रोड, आवासीय भवन से लेकर कई विकास कार्यों की गति पर ब्रेक भी लगा।

नए विकास कार्यों के लिए स्टीमेट बनाकर पेश करने की प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग गया है। उन्होंने विकास कार्य बाधित होने के लिए शासनादेश जारी करने में देरी पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के दौरान इंजीनियर अशोक सिंह, वृजेश कुमार, कौशल किशोर, अनिल सचान, दीपक कुशवाह, गुरुचरण सिंह, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed