फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The elder brother killed the younger brother by chopping him with an axe

Kannauj News: बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The elder brother killed the younger brother by chopping him with an axe
कन्नौज। पारिवारिक मसलों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने अभी पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी कुसुमखोर के पीरनपुरवा गांव में रविवार देर रात पारिवारिक मसलों पर सचिन यादव (35) की बड़े भाई संदीप यादव से बहस हो गई। दोनों के बीच मारपीट और गालीगलौज होने लगा। विवाद इतना तूल पकड़ गया कि संदीप ने पास में रखी कुल्हाड़ी से सचिन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। सचिन के सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी के कई वार लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। पिता राकेश सिंह यादव बेटे सचिन को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि पारिवारिक मसलों को लेकर आए दिन दोनों में विवाद होता था। आज रात को बड़े बेटे पर खून सवार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद संदीप भाग गया। बेटों के बीच मामला होने के कारण पिता ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। शव राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखा है और कॉलेज प्रशासन ने तिर्वा कोतवाली में सूचना दी है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण तिर्वा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सदर कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घटना की सूचना किसी ने पुलिस को नहीं दी है, फिर भी जानकारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed