{"_id":"63499edfcbbb366bf50a36a9","slug":"the-driver-was-thrown-into-the-ganges-after-dying-kannauj-news-knp723288439","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरणासन्न कर चालक को गंगा में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरणासन्न कर चालक को गंगा में फेंका
विज्ञापन
छिबरामऊ। दोस्त की जन्मदिन पार्टी पर जा रहे युवकों ने विवाद के बाद चालक की पिटाई कर दी। इसके बाद मरणासन्न कर चालक को पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी में गोताखोरों को लगाकर चालक की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के गांव पंथरा निवासी राहुल जाटव (24) बुधवार यानी 12 अक्तूबर को बुकिंग लेकर बोलेरो से फर्रुखाबाद गया था। इसके बाद से राहुल घर नहीं लौटा और उसकी बोलेरो अगले दिन यानी गुरुवार की सुबह नवीगंज में बंबे के पास खड़ी मिली थी। पत्नी संगीता की तहरीर पर राहुल की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की।
पुलिस की जांच में सामने आया कि चार युवकों ने फर्रुखाबाद में रहने वाले दोस्त के जन्मदिन में जाने के लिए बोलेरो की बुकिंग की थी। पुलिस ने युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम में जाते समय फर्रुखाबाद जनपद के अमिलापुर में शराब के ठेके से पांच क्वार्टर खरीदकर चारों दोस्तों ने पी थी। इस दौरान चालक राहुल ने शराब पीने से मना कर दिया था। इसके बाद जल्दी चलने की बात कहते हुए राहुल ने विवाद शुरू कर दिया था। इससे आक्रोशित होकर युवकों ने फर्रुखाबाद में ढाई घाट पुल पर राहुल की पिटाई की और मरणासन्न कर गंगा नदी में पुल से फेंक दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चालक की गोताखोरों से गंगा में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
-----------------------
गांव के लोगों पर हत्या कराने का लगाया आरोप
बोलेरो चालक के साले विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि जीजा राहुल का आठ दिन पहले उनके गांव पंथरा के ही दो लोगों से खेत की मिट्टी खुदाई को लेकर विवाद हुआ था। उन लोगों ने उसके जीजा को आठ दिन के अंदर देख लेने की धमकी दी थी। विक्रम ने जीजा की हत्या की साजिश रचने जाने का आरोप लगाया है।