फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The doctor did not come on time, the ward boy saw the form

समय पर नहीं आए डॉक्टर, वार्ड ब्वाय ने देखा पर्चा

Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The doctor did not come on time, the ward boy saw the form
अस्पताल में पर्चा देखता वार्ड ब्वाय। - फोटो : KANNAUJ
ठठिया(कन्नौज)। सीएचसी में डॉक्टर के समय पर न पहुंचने पर मरीजों की लाइन लग गई। वार्ड ब्वाय ने पर्चा देखकर दवा बांटी।
विज्ञापन

जनखत की सीएचसी में हर रोज लगभग 50 से 60 मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। बुधवार को यहां तैनात डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे। सुबह लगभग 11:30 बजे तक डॉक्टर के न पहुंचने पर कई मरीज चले गए। कुछ ने वार्ड ब्वाय से दवाइयां लीं। पहाड़ीपुर निवासी रानी पत्नी राजकुमार ने बताया कि उन्हें बुखार है। दवा लेने अस्पताल आई थीं। सुबह 11:30 बजे तक डॉक्टर नहीं आए। वार्ड ब्वाय ने दवा दी। चिघरवापुर की रूपा ने बताया कि वह सुबह 10 बजे अस्पताल आ गई थीं। डॉक्टर नहीं थे। वार्ड ब्वाय ने पर्चे में दवा लिख कर दी। डॉक्टर ने दूसरी दवाई दी थी। इस बार अलग दी गई।

वहीं विकास खंड उमर्दा के चिकित्साधिकारी डॉ.राजन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed