{"_id":"6adcf376bff0b09a3b0737c5","slug":"the-dm-inspected-askaranpurwa-while-the-adm-inspected-the-polling-booths-kannauj-news-c-214-1-knj1008-158273-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीएम ने आसकरनपुर्वा, एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीएम ने आसकरनपुर्वा, एडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
कन्नौज। जिले भर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर मौजूद रहकर बीएलओ द्वारा कार्रवाई की गई। नए मतदाता जोड़ने के साथ छूटे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय आसकरनपुर्वा स्थित मतदेय स्थल 219, 220 और 221 का निरीक्षण कर मतदाता सूची कार्यों की प्रगति जानी। बीएलओ से फॉर्म-छह, सात और आठ के आवेदनों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाता सूची की शुद्धता चुनाव का आधार है, इसलिए डाटा नियमित अपडेट किया जाए और कोई पात्र नागरिक वंचित न रहे।
एडीएम देवेंद्र सिंह ने बीआरसी परिसर के बूथ पर बीएलओ को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं को जोड़ने व छूटे मतदाताओं का नाम शामिल करने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्ण चंद्र ने ठठिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर पेयजल, बिजली, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप और रास्तों की स्थिति देखी। निर्देश दिया कि मतदान से पहले सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त की जाएं। भयमुक्त मतदान के लिए ठठिया थाना पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
फोटो :34: रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम। संवाद
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निकाली जागरूकता रैली
छिबरामऊ। हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी और प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बनवारी नगर, मोहल्लों और मुख्य बाजार से गुजरी। एनसीसी अधिकारी मेजर संदीप कुमार माधव के नेतृत्व में छात्रों ने बीएलओ से बात करेंगे, मतदाता हम अवश्य बनेंगे जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।
-- -- -- -- -- --
नए वोट बनवाने को उमड़े लोग
छिबरामऊ। क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही नए वोट बनवाने और मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज, नगर पालिका, शांतिनिकेतन विद्यापीठ और जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज आदि मतदान केंद्रों पर सुपरवाइजर और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। वहीं, कई बूथों पर मतदाताओं की कम आवाजाही के चलते सन्नाटा पसरा रहा। संवाद
-- -- -- -- -- --
पूर्व विधायक पहुंचे बूथ पर
गुरसहायगंज। कंपोजिट विद्यालय तेराजाकेट बूथ पर मतदाता विशेष अभियान में पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी पहुंचे। उन्होंने बीएलओ से जानकारी ली।
-- -- -- -- -
आठ नए मतदाता बनाए
समधन। ग्राम पंचायत मलिकपुर के रामाश्रम बूथ पर मतदाता विशेष अभियान में बीएलओ कृष्णा देवी ने आठ नए मतदाता बनाए। वहीं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम किया।