फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The department released water canal

नहर विभाग ने छोड़ा पानी

Mon, 22 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 22 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The department released water canal

खनन माफिया द्वारा बालू खनन करने से नहर का पानी आगे

विज्ञापन
नहीं बढ़ पा रहा था। यहां तक उसकी धारा ही मुड़ गई थी। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रकाशित किया था। खबर का असर हुआ। नहर विभाग ने पानी छोड़ दिया, जिससे जहां खेतों की किसान सिंचाई कर पाएंगे, वहीं माफिया बालू खनन नहीं कर पाएंगे।

निचली गंगा नहर में पानी कम होने का फायदा उठाते हुए माफिया ने अवैध रूप से जमकर बालू का खनन करना शुरू कर दिया था। व्यापक रूप से किए गए खनन से नहर में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। वहीं पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा था, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों बीघा खेतों में खड़ी फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही थी।

परेशान किसानों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की कई बार गुहार लगाई, पर माफिया के आगे सभी बेबस नजर आए। 20 फरवरी के अंक में अमर उजाला ने माफिया ने नहर की धारा मोड़ी शीर्षक से सचित्र खबर प्रकाशित करते हुए किसानों की समस्या उठाई। खबर का असर यह हुआ कि दूसरे दिन नहर विभाग ने भारी पैमाने पर पानी छोड़ दिया।

पानी छोड़ने से जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिल गए, वहीं खनन माफिया के चेहरों पर मायूसी छा गई। क्षेत्र के किसानों का कहना था कि पानी छोड़े जाने से अब उनकी फसलों की आसानी से सिंचाई हो सकेगी। वहीं दूसरी तरफ माफिया अब बालू का खनन नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed