फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj Murder, Death of a woman sleeping in the house, daughter in law said  accused of murder and robbery

Kannauj Murder: घर में सो रही महिला की मौत, बहू बोली- हत्या कर लूट का आरोप, पुलिस का दावा-बीमारी से तोड़ा दम

Fri, 10 Mar 2023 09:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 09:27 AM IST
सार

गुरसहायगंज कोतवाली के रामगंज इलाके में घर में सो रही बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की बहू ने हत्या कर लूट का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस बीमारी से मौत होने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Kannauj Murder, Death of a woman sleeping in the house, daughter in law said  accused of murder and robbery
गम में बिलखते परिजन और गिरिजा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेली सो रही बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत हो गई। परिवार ने हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है। घर में रखे करीब दो लाख रुपए कीमत के जेवरात और नगदी लूटने की बात कही है।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मोहल्ला रामगंज निवासी स्वर्गीय राम बहादुर सक्सेना की पत्नी गिरिजा देवी (60) मोहल्ले में ही मकान में अकेली रहती हैं। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन

एक पुत्र राहुल सक्सेना इंदरगढ़ में रहता है, जबकि दूसरा पुत्र विजय रामगंज में ही किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि गिरजा देवी पिछले दिनों विजय के ही यहां रह रही थीं। तीन दिन पहले ही होली के त्यौहार की वजह से वापस अपने मकान में रहने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से एक दिन पहले भी हुई थी चोरी
घटना से ठीक एक दिन मंगलवार की रात चोरों ने घर में घुसकर कुछ सामान चोरी कर लिया था। इस पर गिरजा देवी ने अपने पुत्रों और मोहल्ले में लोगों से कहा था कि वह होली बाद वह चोर के बारे में सभी को बताएंगी। बुधवार की रात वह अकेले घर में सो रही थीं।

आरोप है कि रात में किसी समय घर में सो रहे बदमाशों ने बरामदे में सो रहीं गिरजा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी और कान में पहने हुए सोने के टॉप, अंगूठी और चांदी की पायल वा करीब दस हजार की नगदी और मोबाइल लूट ले गए। सुबह होने पर वारदात की जानकारी मिली, तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।

बेटी ने फोन किया तो नहीं उठा मां का मोबाइल
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। अगले दिन गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे दिल्ली में रहने वाली उनकी पुत्री राखी ने मां गिरिजा देवी को फोन किया, लेकिन स्विच ऑफ होने से बात नहीं हो सकी।

पड़ोसियों से मिली वारदात की जानकारी
इस पर राखी ने मां के मकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति को फोन किया और बात कराने को कहा। वह जब वहां पहुंचे तो गिरिजा देवी को चारपाई पर मृत अवस्था में देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

बहू ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप
मृतका की पुत्र वधू सीमा ने बताया कि बदमाशों ने सास की गला दबाकर हत्या कर दी। कान में पहने हुए सोने के टॉप्स, जंजीर, अंगूठी, चांदी की पायल मोबाइल सहित करीब दस हजार की नगदी लूट ले गए हैं। उसके गले में चोट के निशान थे और कान भी फटा हुआ था। पुलिस ने मामले को इतफाकिया घटना में दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस बीमारी से मान रही मौत
महिला की मौत को लेकर पुलिस इसे स्वाभाविक मौत मान रही है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शरीर पर किसी तरह का चोट नहीं पाया गया है। वह बीमार रहती थी, दमा की मरीज थी। पूरी बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। कोतवाल के मुताबिक घर में परिवारिक कलह की भी बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed