{"_id":"630515ce16077e2ace554bf3","slug":"the-container-crushed-the-student-returning-from-school-kannauj-news-knp714280665","type":"story","status":"publish","title_hn":"्कूल से लौट रहे छात्र को कंटेनर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्कूल से लौट रहे छात्र को कंटेनर ने कुचला
विज्ञापन
छिबरामऊ। स्कूल से घर लौट रहे छात्र को कंटेनर ने कुचल दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
क्षेत्र के ग्राम हाथिन निवासी अशोक कुमार शंखवार का नौ वर्षीय बेटा आर्यन पलिया स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह विद्यालय से पढ़कर घर लौट रहा था। त्रिलोकापुर गांव के पास छिबरामऊ की ओर जा रहे कंटेनर ने आर्यन को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पीछा कर चालक और परिचालक को पकड़ कर मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह को सौंप दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। 30 मिनट तक यातायात बाधित रहा। सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
एक दिन पहले दिल्ली गया था पिता
अशोक संखवार दिल्ली में मजदू्री करते हैं। सोमवार की रात वह दिल्ली के लिए घर से चले गए थे। दिल्ली पहुंचने पर दोपहर बाद बेटे की मौत की सूचना पर वह अवाक रह गए।