फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The construction work on the landscape should be done at a rapid pace.

Kannauj News: भू-चित्र पर चक निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाए

Sat, 25 May 2024 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The construction work on the landscape should be done at a rapid pace.
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जले हुएं गांव के भू-अभिलेख बनाने, रिकॉर्ड ऑपरेशन ग्राम (सर्वे) एवं गेहूं खरीद के संबंध में बैठक हुई।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने जले हुए गांव अकबरपुर, उस्मानपुर, सरदामई, बरुआ सबलपुर, हाथिन, गढ़ियापाह, हरबल्लभपुर ग्राम में वर्तमान में अभिलेख बनाए जाने के कार्य की जानकारी ली। कहा कि फील्ड में जाकर कार्य करें। चकों का मौके के अनुसार भू चित्र पर चक निर्माण कार्य तीव्र गति के साथ करें। ग्राम उस्मानपुर में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। प्राप्त चक आपत्तियों को निस्तारण कर भू चित्र तैयार किया जाए। सरदामई में 47 फीसद कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द खतौनी कार्य पूर्ण किया जाए। अकबरपुर ग्राम में अभिलेख बनाए जाने का कार्य में 38 फीसद कार्य पूर्ण किए जाने पर निर्देश दिए कि जब नक्शा बन चुका है तो खतौनी सत्यापन कार्य को भी जल्द किया जाए।



उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड ऑपरेशन ग्राम सर्वे के तहत गांवों के सर्वेक्षण एवं अभिलेख प्रक्रिया के सर्वे का कार्य तीव्र गति के साथ किया जाए। लोग कई वर्षों से ग्रामीण परेशान हैं। उनकी परेशानी को दूर करें और अपने-अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि कि 1995 से 86 गांवों का सर्वे होना था, जिसमें 55 गांवों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। 31 गांव में गदनपुर बड्डू, तारपुर नौकास्त, जलालपुर अमरा आदि ग्राम में रिकॉर्ड तैयार किया गया और चांदापुर कछवाहा में पैमाइश का कार्य किया जा रहा है। रिकार्ड रूम के नक्शे और अपनी कॉपी से मिलान अवश्य करें। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि लंबित मुकदमों का निस्तारण समय से किया जाए, न्यायिक व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। बिना किसी दबाव के निर्भीकता के साथ सुनकर निर्णय लें। उन्होंने ने कहा कि किसानों से अधिक से अधिक गेहूं क्रय करें। लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद पूर्ण की जाए। क्रय किए गए गेहूं की धनराशि किसानों को समय से भुगतान की जाए। बैठक में एडीएम आशीष कुमार सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीता राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed