{"_id":"69bed5594591238fd00b0b4b","slug":"the-construction-of-the-transmission-substation-should-be-completed-soon-kannauj-news-c-214-1-knj1008-146387-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शीघ्र पूरा किया जाए ट्रांसमिशन उपकेंद्र का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शीघ्र पूरा किया जाए ट्रांसमिशन उपकेंद्र का निर्माण
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की प्रथम उप समिति बैठक शनिवार को हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई और समय से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। सभापति ने विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।
सभापति मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने 163.60 करोड़ रुपये की लागत से 220/132/33 केवी उपकेंद्र तिर्वा एवं संबंधित ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कार्यदायी संस्था मेसर्स तिर्वा ट्रांसमिशन लिमिटेड नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देशित किया कि परियोजना को निर्धारित समय छह जून तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। वर्तमान में प्रगति 56 प्रतिशत पाई गई। कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के कार्यों की प्रगति 65 प्रतिशत पाई गई।
अमृत योजना के तहत नगर पंचायत समधन में पुनर्गठन पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ आम जनता को समय से मिलना चाहिए। परिषद छिबरामऊ को सीवरेज योजना में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा छिबरामऊ में बजरंगबली मंदिर, मकरंदनगर के मां फूलवती देवी मंदिर, मिघौली में नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण, तथा टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से आईटीआई तिर्वा के आधुनिकीकरण जैसे अन्य कार्यों को भी समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इत्र उद्योग की ब्रांडिंग, एफएफडीसी, इत्र पार्क, मेहंदी घाट विकास, ओडीओपी, स्वयं सहायता समूहों को एमएसएमई से जोड़ने तथा इत्रोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से जनपद के समग्र विकास के प्रयासों की जानकारी दी। विधानसभा संयुक्त समिति के सदस्य सभाकुंवर, विनय प्रकाश गोंड, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अनु सचिव अर्जुन सिंह, विधानसभा संयुक्त समिति के निजी सचिव अनिल कुमार एवं सहायक समीक्षा अधिकारी विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
निर्माणाधीन साइबर थाना का किया निरीक्षण
कलक्ट्रेट में बैठक के बाद संयुक्त समिति द्वारा निर्माणाधीन साइबर क्राइम थाने का निरीक्षण किया, जहां साइबर लैब, वित्तीय धोखाधड़ी नियंत्रण, सर्विलांस, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं पुलिस कार्मिकों के प्रशिक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। समिति ने साइबर अपराधों से निपटने की तैयारी का जायजा लिया।