{"_id":"935ef4c434c2d3801735fd9d0a2f878d","slug":"the-connection-cut-electricity-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
एक्सईएन के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान
विज्ञापन
विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और पुराने मीटर उतरवाकर नए
इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाए गए।
गुरुवार को एक्सईएन आरएन वर्मा के नेतृत्व में जेई अवनीश कुमार, जेई अजयपाल गौतम, जेई करन सिंह आदि ने बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। इससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान 22 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए, जबकि 30 पुराने मीटर उतरवाकर नए इलेक्ट्रानिक मीटर लगवाए गए।
वर्मा ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के इलेक्ट्रानिक मीटर कंप्यूटर में फीड नहीं हैं, वह मीटर सीलिंग रिपोर्ट और कनेक्शन रसीद की फोटोकापी समेत संपर्क करें, ताकि ऐसे उपभोक्ताओं को हर माह नियमित बिल मिल सकें। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के बिल संशोधित होना है, वह भी नवीनतम बिल, कनेक्शन रसीद की फोटो कापी सहित शीघ्र संपर्क करें।