फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The CJM explained the difference between 'good touch' and 'bad touch'.

Kannauj News: सीजेएम ने बताया गुड टच-बैड टच में अंतर

Wed, 30 Sep 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The CJM explained the difference between 'good touch' and 'bad touch'.
कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नगर के सोनी पारिया पब्लिक स्कूल में बुधवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा यादव ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सीजेएम स्नेहा यादव ने बच्चों को बताया कि किस तरह रिश्तेदारों और करीबी लोगों द्वारा किए जाने वाले गलत व्यवहार को पहचानना जरूरी है। उन्होंने गुड टच और बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया। बच्चों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति असहज स्पर्श करता है या ऐसी बात कहता है जिससे डर लगे तो तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या भरोसेमंद व्यक्ति को बताना चाहिए। उन्होंने कक्षावार अलग-अलग ग्रुप बनाकर बच्चों से संवाद किया। बालकों और बालिकाओं को अलग-अलग बैठाकर उनकी उम्र के अनुसार जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गलत संगत से बचना चाहिए और किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर चुप नहीं रहना चाहिए। कानून बच्चों की सुरक्षा के लिए है और हर बच्चे को कानूनी सलाह व कार्रवाई का अधिकार है। पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में बताते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों पर यह कानून सख्त सजा का प्रावधान करता है। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों के व्यवहार में आए बदलाव पर ध्यान दें और यदि कोई बच्चा सहमा हुआ या डरा हुआ लगे तो उससे बात कर उसकी समस्या को समझें।कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में बच्चों को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष पारिया, प्रबंधक कार्तिकेय पारिया, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed