{"_id":"252b67617149e5396a5db31908b22a6d","slug":"the-children-were-more-than-three-hundred-scholarship-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ से ज्यादा बच्चों ने दी स्कालरशिप परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ से ज्यादा बच्चों ने दी स्कालरशिप परीक्षा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई स्कूलों में रविवार को यूनिक एजूकेशन वेलफेयर
विज्ञापन
सोसायटी के तत्वावधान में स्कालरशिप परीक्षा हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने
उत्साह के साथ भाग लिया। विमला देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डॉ. रजनेश
यादव एवं डॉ. ऊषा यादव के निर्देशन में 200 बच्चों ने परीक्षा दी।
यहां गंगारानी बालिका इंटर कालेज, सुनीता कान्वेंट एवं आरसी पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। दयाल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनूप दुबे के निर्देशन में 102 बच्चों ने परीक्षा दी। यहां टैगोर पब्लिक स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। प्रज्ञा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य तेजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में परीक्षा हुई।
परीक्षाओं के आयोजन में यूनिक इंग्लिश संस्थान के शाखा प्रबंधक हर्ष दीप, संयोजक विजय श्रीवास्तव एवं टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करना है। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार, द्वितीय स्थान के दो प्रतिभागियों को मल्टीमीडिया मोबाइल।
तृतीय स्थान के पांच बच्चों को 15 सौ रुपये, चतुर्थ स्थान वाले सौ बच्चों को रिस्ट वाच, पांचवें स्थान वाले सात बच्चों को एक हजार रुपये, छठे स्थान वाले दस बच्चों को पांच सौ रुपये, सातवें स्थान वाले 100 बच्चों को जनरल नालेज बुक, आठवां स्थान प्राप्त 200 बच्चों को वाल क्लाक, नौ वां स्थान प्राप्त 275 बच्चों को इंग्लिश डिक्शनरी और 10वां स्थान प्राप्त 325 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।