फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The children gave a message of peace and unity

बच्चों ने दिया शांति और एकता का संदेश

Sun, 08 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 08 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The children gave a message of peace and unity

बनवारीनगर स्थित स्माइल किड्स पीजी स्कूल व

विज्ञापन
लक्ष्मीबाई स्कूल के बच्चों ने रंगों एवं फूलों से रंगोली सजाकर शांति व एकता का संदेश दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्या पल्लवी त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली पूरे देश का त्यौहार है, जिसे सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए।

प्रबंधक गौरव त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्रकार दीपक का प्रकाश पुंज बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म के लोगों को रोशनी देता है। उसी प्रकार त्योहारों के माध्यम से सभी को एकजुट होने का प्रयास करना चाहिए। इससे पहले राजेंद्री, शीतल, अंजली, निशू की देखरेख में पीजी विंग के कृति, आयुषी, आध्या, अरहम, आफरीन, रौनक, विश्नू, श्रष्ठी, तान्या ने जूनियर के मुकीम, कोमल, अभिषेक, अनुराग, मुस्कान, मैहविश, शमा, शिवानी की सहायता से रंगों और फूलों से सामाजिक संदेश देती हुई रंगोली बनाई।

इस मौके पर दीपावली विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें राघवेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में बच्चों ने फुलझड़ियां, चरखी और पटाखे छुड़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed