फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The children gave a message of harmony

बच्चों ने दिया समरसता का संदेश

Fri, 25 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 25 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
The children gave a message of harmony

जेबीजी नेशनल कालेज में छात्र छात्राओं ने अपनी

विज्ञापन
कक्षाओं को सजाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सजाया और क्रिसमस ट्री बनाया। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक एहतशामुद्दीन ने कहा कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में ईद मीलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है।

मोहम्मद साहब ने खासकर लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया था। क्रिसमस के बारे में कहा कि यह त्योहार ईसा मसीह के जन्म दिन की खुशी में मनाया जाता है। ईसा मसीह ने भी पूरी उम्र दीन दुखियों की सेवा की। सलमान खान, मो. कैफ एवं बुशरा नाज ने भी मोहममद साहब और ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर दीपिका, दीपशिखा, पूजा, साधना, रुखसाद, अमरीन, आरती, मुकीम, चंदन, अभिषेक, सलमान आदि मौजूद थे। उधर, आशा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अमन, प्रतीक्षा, गार्गी एवं बिंदु दुबे ने जीसस के जीवन पर प्रकाश डाला। वैष्णवी, गौरी, जुबे रिया व अनुप्रिया ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।

अजय एवं विक्रांत ने क्रिसमस ट्री बनाकर उपहारों से सजाया। प्रधानाचार्य मुकेश डेविड ने ईशु गीत सुनाया। उप प्रधानाचार्य अपर्णा अवस्थी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed