{"_id":"61896b6da6e6d51f6e257a7b","slug":"the-child-died-due-to-the-treatment-of-fraud-ran-away-after-closing-the-clinic-the-father-gave-a-complaint-to-the-police-kannauj-news-knp662817511","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत, क्लीनिक बंद कर भाग गया, पिता ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के इलाज से बालक की मौत, क्लीनिक बंद कर भाग गया, पिता ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। झोलाछाप के गलत इलाज से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। पिता ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के अमरौली निवासी विजेश्वर सिंह चार वर्षीय पुत्र आयुष की तबीयत खराब होने पर मलिकपुर स्थित झोलाछाप के यहां ले गए। विजेश्वर सिंह का आरोप है कि झोलाछाप ने इलाज किया। इस दौरान बच्चे का पेट फूलने लगा। थोड़ी देर में मौत हो गई। झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। झोलाछाप ग्राम दहिरापुर निवासी है। वह मलिकपुर में क्लीनिक चलाता है। पिता ने पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ गलत इलाज करने के दौरान मृत्यु होने की तहरीर दी है।
कोतवाली के दरोगा राजा दुबे ने बताया कि तहरीर मिल गई है। झोलाछाप की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।