{"_id":"3ba9c47d3066010cc03741106e163b27","slug":"the-championship-was-won-by-abbey-farrukhabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद के अभय ने जीती चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद के अभय ने जीती चैंपियनशिप
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के डीएन इंटर कालेज खेल मैदान में तीन दिनों से
विज्ञापन
चल रही मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार की शाम भव्य समापन हुआ।
इस दौरान प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने
सीनियर बालक वर्ग में चैंपियन फर्रुखाबाद के अभय प्रताप सिंह व सीनियर
बालिका में चैंपियन कन्नौज की छात्रा वंदना सिंह को शील्ड देकर सम्मानित
किया।
विशिष्ट अतिथि एसपी कलानिधि नैथानी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से आगे बढ़ने को प्रेरित किया। फर्रुखाबाद की असिता यादव व कानपुर नगर की उर्वशी को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया। जूनियर बालिका में इटावा की मोहिनी चैंपियन रही। जूनियर बालक में कन्नौज के कपिल पोरवाल ने चैंपियनशिप जीती।
इसके पूर्व गुरुवार की सुबह कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का फाइनल राउंड आयोजित किया गया। 400 मीटर सीनियर बालक में कानपुर देहात के विनय प्रथम, इटावा के संदीप द्वितीय, कन्नौज के अजीत सिंह तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में फर्रुखाबाद के अभय प्रताप प्रथम, कानपुर नगर के आशुतोष द्वितीय व औरैया के ओमवीर ने तीसरा स्थान पाया।
पोल वाल्ट में औरैया के संजीव कुमार प्रथम, हरिओम द्वितीय व इटावा के रामजी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच किमी वाक में फर्रुखाबाद के आकाश पांडेय प्रथम, औरैया के हरिओम यादव द्वितीय व सौरभ ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालक हेमर थ्रो में कन्नौज के कपिल पोरवाल प्रथम, कानपुर देहात के विनय कुमार द्वितीय, औरैया के चंद्रकांत तीसरे स्थान पर रहे।
हाई जंप में कन्नौज के हरनाम सिंह प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय व औरैया के घनश्याम तीसरे स्थान पर रहे। हाफ स्टेप जंप में इटावा के शिवम सिंह प्रथम, औरैया के मनीष कुमार द्वितीय, कन्नौज के संजीव कठेरिया ने तीसरा स्थान पाया। पोलवाल्ट में कन्नौज के अवधेश प्रथम, संजीव द्वितीय, औरैया के नीरज तृतीय रहे।
क्रास कंट्री 400 मीटर सीनियर बालक में कन्नौज के मुस्तकीम प्रथम, फर्रुखाबाद के श्याम सिंह द्वितीय व कन्नौज के सुशील तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर सीनियर बालिका में कानपुर नगर की उर्वशी पासी प्रथम, शिवानी गुप्ता द्वितीय व इटावा की सोनम पाल तीसरे स्थान पर रही।
रिले रेस सीनियर गर्ल्स में कानपुर नगर प्रथम, फर्रुखाबाद दूसरे और औरैया ने तीसरा स्थान पर रहा। रिले रेस सीनियर बालक में फर्रुखाबाद प्रथम, कानपुर देहात द्वितीय व औरैया ने तीसरा स्थान पाया। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को डीएन इंटर कालेज के प्रबंधक कुंवर शारदुल नरायन सिंह, डीआईओएस कन्नौज केपी सिंह व डीआईओएस फर्रुखाबाद ने शील्ड प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
समापन के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि वह राज्यस्तरीय खेलकूद में भी शील्ड जीतकर अपने जिले का गौरव बढ़ाएं। इस दौरान डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामऔतार यादव, जीआईसी उमर्दा के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा, इटावा के जिला क्रीड़ा प्रभारी कौशलेंद्र यादव, कन्नौज के जिला क्रीड़ा प्रभारी सुनील यादव, औरैया के जिला क्रीड़ा प्रभारी होशियार सिंह राजपूत, कानपुर देहात के विनोद यादव, कानपुर नगर के जितेंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान डीएन इंटर कालेज की छात्रा हिमांशी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पेश किया। सरस्वती शिशु मंदिर तिर्वा की छात्राओं ने लोकनृत्य व विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा की छात्राओं ने डांडिया नृत्य पेश कर समा बांधा।