फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The car fell from the expressway into the field after the driver dozed off

Kannauj News: चालक को झपकी आने से एक्सप्रेसवे से खेत में गिरी कार

Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 25 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The car fell from the expressway into the field after the driver dozed off
तिर्वा। बिहार के हाजीपुर से देहरादून जा रही कार के चालक को झपकी आने से पलट गई। तेज रफ्तार होने से कार एक्सप्रेसवे का डिवाइडर तोड़ते हुए नीचे खेत में जा गिरी। हस हादसे में कार सवार दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार-पट्टी के गांव के सामने रविवार की दोपहर हुआ। बताया जा रहा है कि बिहार के हाजीपुर निवासी राहुल चौधरी बहन अनुराधा व भांजे युवराज के साथ कार से देहरादून जा रहे थे। एक्सप्रेसवे से गुजरते समय तभी ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार पट्टी गांव के पास चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए खेत में जा गिरी। इस दौरान कार कई बार पलटी। इस हादसे में कार में सवार अनुराधा व युवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां युवराज की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed