फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The car crashed into the Tempo, one died

कार ने टेंपो में टक्कर मारी, एक की मौत

Sat, 20 Jun 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 20 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The car crashed into the Tempo, one died
जीटी रोड सरायमीरा में कार-टेंपो भिड़ंत में टेंपो मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम एक टेंपो सरायमीरा से गुरसहायगंज जा रहा था। अमित एजेंसी के पास सामने से आ रही टाटा स्पेसियो गोल्ड ने टेंपो में टक्कर मार दी। बचाने के प्रयास में कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार रेलवे की दीवार से जा टकराई। दुर्घटना में टेंपो पलट गया। इससे उसमें सवार टेंपो मालिक श्याम सुंदर (40) पुत्र रामप्रकाश निवासी जलालाबाद गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सरायमीरा चौकी प्रभारी नवीन कुमार व हाइवे मोबाइल की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा दो अन्य यात्री भी घायल हुए। उन्हें भी जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस को कार के अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed