{"_id":"6c9f7b9250cc790ed705d5d193cc6546","slug":"the-call-to-celebrate-the-festival-together-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल-जुलकर त्योहार मनाने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल-जुलकर त्योहार मनाने का किया आह्वान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली में मुहर्रम, नवदुर्गा व विजय दशहरा पर्व
विज्ञापन
को लेकर शांति कमेटी की बैठक में त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का आह्वान
किया गया। इस दौरान त्योहारों पर आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछताछ की
गई। साथ ही समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश अफसरों को दिए
गए।
गुरुवार को सदर कोतवाली में हुई शांति कमेटी की बैठक के दौरान एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य, एसडीएम सुनील शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह ने सबसे पहले आए हुए लोगों से त्योहार में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। बाद में निर्देश देते हुए कहा कि रात के समय बिजली व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाए।
जंफर या अन्य तार ढीले हों तो उन्हें दुरुस्त करा लिया जाए। जुलूस के रास्ते में पड़ने वाली झालरें व अन्य केबिलों की ऊंचाई बढ़ा दी जाए, क्योंकि ताजिए की ऊंचाई 21 फुट रखी गई है। त्योहार पर पानी व सफाई की व्यवस्था बेहतर रखी जाए। जुलूस के दौरान अराजकतत्वों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी।
कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति पर्व में खलल डालने का प्रयास करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताजियों के खलीफा को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने ताजियों को सुरक्षित लेकर पहुंचें। साथ में चलने वाले लोगों पर नजर रखें। यदि किसी भी तरह की दिक्कतें हों तो अफसरों को तत्काल जानकारी दें।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव, ईओ पालिका बीडी भट्ट, एसडीओ विद्युत वीरभद्र सिंह, जेई दीपचंद्र, हसीम वारसी, उवैदुल खलीफा, इकराम वारसी, वसीउद्दीन मास्टर, राशिद, शफीक, अख्तर खां, नफीस हाशमी, शिखा पाल, सौरभ मिश्रा, नसीबउल्ला, वसीरुद्दीन आदि मौजूद थे।