{"_id":"689cd587f5b5bb770101e814","slug":"the-bus-going-to-delhi-was-stopped-and-the-driver-was-beaten-up-kannauj-news-c-214-1-knj1008-135795-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दिल्ली जा रही बस रोककर चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दिल्ली जा रही बस रोककर चालक को पीटा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मल्लावां से दिल्ली जा रही निजी बस को बुधवार को महिला ने सवारी बनकर रोका। बस रुकते ही महिला के साथियों ने चालक को बस से नीचे घसीट लिया और पीटते हुए खेतों की तरफ ले गए। आरोप है कि चालक की जेब में पड़ी नकदी लूट ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को दबोच लिया जबकि उसके साथी मौका पाकर फरार हो गए।
जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी बस चालक शकील ने बताया कि मल्लावां से दिल्ली के लिए सवारियां लेकर जा रहा था। जयसिंहपुर्वा गांव के पास एक महिला ने रुकने का इशारा किया। चालक ने सवारी समझकर बस रोक दी। चालक का आरोप है कि बस रुकते ही महिला के पांच-छह साथियों ने उसे घसीटकर नीचे उतारा और मारपीट करते हुए खेतों की ओर ले जाकर उसकी जेब में रखी नकदी छीन ली। मारपीट में चालक घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला व बस चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों व राहगीरों की मौके पर भीड़ जुट गई। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना की सही जानकारी सामने आएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।