फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The bull killed the old farmer by attacking

हमला कर सांड ने वृद्ध किसान को मार डाला

Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The bull killed the old farmer by attacking
तालग्राम। खेत देखने जा रहे वृद्ध किसान पर हमला कर सांड़ ने पटक-पटक कर मारा डाला। खून से लथपथ शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ताहपुर गांव निवासी किसान रज्जाक हुसैन (65) मंगलवार की सुबह आठ बजे पैदल ही खेत जा रहे थे। इस दौरान गांव की गली में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले की ग्रामीण उन्हें बचा पाते कि सांड़ ने पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद किसान के बेटे रियाजुदीन, इरशाद, अबरार और इसरार ने आर्थिक सहायता दिलाने के लिए मांग करते हुए हंगामा किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी मुकेश राना और लेखपाल शत्रुघ्न त्रिपाठी ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं क्षेत्र में मवेशियों के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शल्या ने बताया कि जल्द ही आवारा मवेशियों को पकड़वा कर गोशालाओं में रखने के लिए तालग्राम क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------------------
20सीएचबीपी53: मां की गोद में लेटी आरोही। संवाद
20सीएचबीपी54: घायल अनिल कुमार। संवाद
20सीएचबीपी55: घायल पलक। संवाद
आवारा कुत्ते के हमले से पांच लोग घायल
छिबरामऊ। आवारा कुत्ते ने हमला पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों में दो बच्चियों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया गया। कुत्ते के आतंक से लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया। क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी निखिल मिश्रा (27) जानवरों के लिए चारा लेने जा रहे थे। इस दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं गांव के ही अजय कुमार (24) को घर के बाहर दरवाजे पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं ग्राम खजुरिया नगला निवासी पलक (05) पुत्री नीरज जाटव और आरोही (03) पुत्री विजय कुमार घर के बाहर खेल रही थीं। कुत्ते ने इन पर भी हमला कर घायल कर दिया। पास में ही अनिल (25) सब्जी खरीद रहे थे। उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। घायलों को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पलक और आरोही को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी ओर आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर कुत्ते को मार दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed