{"_id":"59062b634f1c1bcc34440fd5","slug":"the-bride-s-mother-and-brother-screamed-in-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने में दुल्हन की मां और भाई झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाने में दुल्हन की मां और भाई झुलसे
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
कल्लू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डिल्लियाभूड़ गांव में फेरों के समय लगी आग से रिश्तेदारों का सामान राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डिल्लियाभूड़ में ज्ञान शंकर बाथम की पुत्री रीना की शादी शनिवार को थी। बारात फर्रुखाबाद जनपद के सिसौली निवासी नन्हे पुत्र अमर सिंह लेकर आया था। रविवार की भांवरें पड़ रही थी दूसरी तरफ रसोई में चाय बन रही थी। तभी गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते छप्पर में आग लग गई। आग को बेकाबू होता देख स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर सू्चना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिपाही हरिशंकर, कांस्टेबल सूरजपाल व होमगार्ड राजकुमार ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग बुझाने में कल्लू (26) पुत्र ज्ञानशंकर, वेदवती पत्नी ज्ञान शंकर, तालग्राम थानाक्षेत्र के असेह गांव निवासी अंकित पुत्र श्यामबाबू ने सिलेंडर घर से बाहर निकालकर दूर फेंका।
विज्ञापन
आग से गृहस्थी का सामान, नाते-रिश्तेदारों के कपड़े समेत अन्य कीमती सामान भी जल गया। इस दौरान शादी के घर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने आग से झुलसे तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया है। रविवार की दोपहर सादगी भरे माहौल में रीना की विदाई कर दी गई।