फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The brake at the speed of the city from the jam

जाम ने थामी शहर की रफ्तार

Sat, 22 Jul 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 22 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
The brake at the speed of the city from the jam
चौधरी सराय क्रासिंग रोड पर फंसे वाहन। - फोटो : Amar ujala
ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से शुक्रवार की जाम ने शहर की रफ्तार थाम दी। तिर्वा व चौधरी सराय क्रासिंग पर एक घंटे से ज्यादा समय तक वाहन फंसे रहे। आधा किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। जाम इस कदर रहा कि ट्रैफिक सिपाहियों ने भी हाथ खड़े कर लिए और मूक दर्शक बने रहे। जाम में गाड़ियां फंसने से वाहन चालकों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही ट्रेन गुजरने के बाद क्रासिंग खुली, जाम लग गया। जाम तिर्वा क्रासिंग से बस स्टैंड तक व चौधरी सराय क्रासिंग पर लगा। आगे निकलने के प्रयास में वाहन इस कदर फंसे की आधा किमी लंबी लाइन लग गई। पहले निकलने के प्रयास में लोगों ने अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर दिए। इससे स्थिति और गंभीर हो गई। चिलचिलाती धूप में लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जाम लगने के कारण
कन्नौज। शहर में जाम की समस्या से रोजाना वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा है। तिर्वा क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण के चलते रोजाना वाहन चालक फंसते हैं। गैस एजेंसी रोड पर भी सुबह 11 बजे से क्रासिंग बंद होने पर दो तीन ट्रेनें व माल गाड़ियों के निकलने से घंटों फाटक बंद रहता है। दोनों साइडों पर वाहन सवार जाम में फंसे खड़े रहते हैं। जब फाटक खुलता है तो पहले निकलने की आपाधापी में वाहन आधा घंटे तक और फंसे रहते हैं। ट्रैफिक सिपाही भी जाम लगने के बाद दिखाई देते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो तो न लगे जाम
कन्नौज। जाम में फंसे यात्री तिर्वा क्रासिंग पर लगने वाले जाम के लिए ट्रैफिक पुलिस को दोषी मानते हैं। उनका कहना है कि यदि ट्रैफिक पुलिस क्र ासिंग बंद होने के समय से ही सक्रिय रहे तो उसे क्रासिंग खुलने के बाद घंटाें जाम न खुलवाना पड़े। संजीव शर्मा का कहना है कि बड़े वाहन भी क्रासिंग तक जाकर खड़े हो जाते है और क्रासिंग खुलते ही आपाधापी में वाहन फांस कर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। यदि ट्रैफिक पुलिस चार पहिया वाहनों को क्रासिंग से दूर रोक दे और एक साइड में ही खड़ा रहने दे तो इससे काफी हद तक जाम से निजात मिल सकती है।

जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था न होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
- केशवचंद्र गोस्वामी, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed