फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of the farmer thrown in the drain

हत्या कर नाले में फेंका किसान का शव

Fri, 12 Jul 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The body of the farmer thrown in the drain
उमर्दा(कन्नौज) बाजार से खरीदारी कर लौट रहे किसान की गला दबाकर हत्या कर दी गई। नाले में शव फेंक कर आरोपी भाग निकले। सुबह गांव के बाहर नाले में किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव निकारीपुरवा के अविवाहित किसान ओमकार यादव (45 )पुत्र बाबूराम बुधवार शाम उमर्दा कस्बे में डिस्पोजल गिलास और पत्तल लेने आए थे। यह देर रात तक नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की। ओमकार का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास नाले में ओमकार की लाश देखी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एएसपी विनोद कुमार ने छानबीन की।
विज्ञापन

मृतक के गले में अंगौछे से गला दबाने के निशान मिले हैं। शव के पास में ओमकार की चप्पलें, गिलास, पत्तल और नया मोबाइल मिला। शव के नीचे शर्ट मिली है। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या के आधार पर मामले की जांच चल रही है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से खुलेगा राज, प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका
अविवाहित किसान की हत्या की उलझी कड़ियों को सुलझाने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस की दो टीमों ने छानबीन शुरू की है। पुलिस किसान की हत्या का राज उसके मोबाइल से खोलने का प्रयास कर रही है। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग होने की भी आशंका जाहिर की गई है। निकारीपुरवा निवासी बाबूराम यादव के तीन बेटे हैं। सबसे बड़े बेटे ओमकार की शादी नहीं हुई है। दूसरे नंबर के बेटे बबलू की शादी हो गई है। वह परिवार से अलग रहता है। सबसे छोटा बेटा कल्लू दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करता है। बाबूराम के पास 35 बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी से परिवार खुशहाल है। कुछ दिनों से ओमकार मकान का निर्माण करा रहा था। बुधवार शाम वह मजदूरों के खाना खाने के लिए डिस्पोजल गिलास और पत्तल लेने उमर्दा कस्बा आया था। यहां उसने नया मोबाइल खरीदा था। पुरानी सिम डालकर दुकान से ही किसी महिला से फोन पर बात करने लगा था। गुरुवार सुबह नाले में शव मिलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल को कब्जे में लिया है। पुलिस को आशंका है कि वह फोन पर किसी से काफी देर तक बात करता रहा। प्रेम-प्रसंग के चलते मौके पर पहुंच कर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed