{"_id":"685c4411f5e8079f320f75f6","slug":"the-body-of-a-middle-aged-man-was-found-hanging-from-a-rope-kannauj-news-c-214-1-knj1006-132912-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रस्सी के फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रस्सी के फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में बुधवार को एक अधेड़ का शव कमरे में रस्सी के फंदे से लटकता देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी छोटे लाल (50) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। छोटे लाल के तीन लड़के बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर पत्नी के साथ रहता था। मंगलवार देर शाम पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर छोटे लाल ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी ने जब नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। पांच दिन पहले छोटे लाल ने जसोदा के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर लेट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इस कारण कामाख्या एक्सप्रेस आधे घंटे तक खड़ी रही थी। आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि छोटे लाल शराब का आदी था। छोटे लाल के बड़े बेटे ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया। (संवाद)