{"_id":"695eaa482bd754f95b00f097","slug":"the-blocks-security-forces-rushed-to-the-scene-as-someone-was-attempting-to-break-the-lock-kannauj-news-c-214-1-knj1006-142839-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे ब्लॉक प्रतिरक्षा को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे ब्लॉक प्रतिरक्षा को दौड़ाया
विज्ञापन
तालग्राम। ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण आशा एसोसिएशन के बैनर तले आशा कार्यकर्ता ने तीसरे दिन बुधवार को सीएचसी पर धरना-प्रदर्शन कर टीकाकरण का बहिष्कार किया। वैक्सीन कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे ब्लॉक प्रतिरक्षा को आशाओं ने दौड़ा लिया। सीएचसी अधीक्षक के समझाने पर भी नहीं मानीं।
साप्ताहिक टीकाकरण दिवस होने के कारण आशा कार्यकर्ता वैक्सीन कक्ष के सामने डटी रही। इस दौरान टीकाकरण के लिए वैक्सीन नहीं निकालने दी। सीएमओ और सीएचसी अधीक्षक के निर्देश पर ब्लॉक प्रभारी प्रतिरक्षा अधिकारी मनोज कुमार ताला तोड़ने पहुंचे। यह देख आशा कार्यकर्ता और उग्र हो गई और नारेबाजी करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। इससे एएनएम सेंटरों पर पूरे दिन वैक्सीन नहीं पहुंची और विटामिन ए की खुराक और टीकाकरण भी नहीं हो सका।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं आशाएं धरना से हटने को तैयार नहीं है। सीएमओ को भी अवगत करा दिया गया है। इस मौके पर संगठन ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति देवी,ममता, प्रेमलता, पुष्पा, लाली, रेखा अवस्थी, नीलम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कोल्ड चेन में ताला डालकर किया प्रदर्शन
फोटो :20: विधायक को ज्ञापन सौंपतीं ब्लॉक अध्यक्ष। संवाद
आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोल्ड चेन के बाहर हंगामा कर प्रदर्शन किया। वैक्सीन न निकलने से टीकाकरण नहीं हो सका। सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस बल तैनात रहा। शाम को अस्पताल पहुंची विधायक अर्चना पांडेय ने आशाओं की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के निर्देश मिलने के बाद ही आंदोलन को लेकर निर्णय लेने की बात कही है।
विकास खंड क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष बीना चौहान के नेतृत्व में राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंच गईं। आशा कार्यकर्ताओं ने कोल्डचेन में ताला डाल दिया। रखवाली के लिए पूरी रात आशा कार्यकर्ता अस्पताल में ही डेरा जमाए रहीं। सुबह 10 बजे से पहले ही सभी आशा कोल्डचेन के बाहर एकत्रित हो गईं। वैक्सीन न निकल पाने से टीकाकरण नहीं हो सका।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने समझाने का प्रयास किया। कड़ाके की सर्दी के बाद भी रात में बचाव के इंतजाम न कराने पर आशा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। हंगामे की सूचना पर नायब तहसीलदार रामप्रकाश व कोतवाल विष्णुकांत तिवारी महिला पुलिसकर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोल्डचेन का ताला खोलने के लिए समझाया। इस पर आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, टीकाकरण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर बाद तक आशाओं पर नजर रखने के लिए महिला पुलिसकर्मी अस्पताल में तैनात रहीं। देर शाम अस्पताल पहुंची विधायक अर्चना पांडेय ने आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक को सौंपा।
आशा कार्यकर्ताओं की मांगें
विधायक अर्चना पांडेय को सौंपे ज्ञापन में आशाओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, 50 लाख के जीवन बीमा का प्रावधान करने, सेवानिवृत्ति पर पेंशन की व्यवस्था करने, सभी प्रसव केंद्रों पर आशा कार्यकर्ताओं को रात में रुकने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर एक आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
सौरिख में भी कोल्डचेन में डाला ताला
यूपी आशा वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में जिला उपाध्यक्ष सुमन देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने कोल्डचेन में ताला डालकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग कि अधिकारी व कर्मचारी अक्सर उनका उत्पीड़न करते हैं, इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए। हादसों में आशा की मौत पर उनके आश्रित को 20 लाख का मुआवजा दिया जाए। आशा कार्यकर्ताओं से होने वाली अवैध वसूली पर भी रोक लगाई जाए।