फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The application server for not being able to collapse

सर्वर ठप होने से आवेदन नहीं भर पा रहे

Fri, 11 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 11 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The application server for not being able to collapse

अबकी टीईटी परीक्षा का आवेदन भरने में जहां

विज्ञापन
अभ्यर्थियों को चक्कर काटने पड़ रहे, वहीं साइबर कैफे वालों को भी पसीना आ रहा है। कारण है कि जिस दिन से आनलाइन आवेदन को वेबसाइट खुली उसी दिन से सर्वर ठप पड़ा है। दिनभर लगे रहने के बाद एक या दो फार्म शामिल हो पा रहे, वहीं अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।

ऐसे में कई अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं भर पा रहे हैं। टीईटी के लिए 26 नवंबर से आवेदन की तिथि घोषित की गई। 26 नवंबर से ही वेबसाइट भी खुल गई। दो या तीन दिन बाद ही सर्वर ओवरलोड के कारण ठप हो गया है। अब हालत यह है कि हफ्तों से लाईन में लगे अभ्यर्थी आवेदन नहीं भर पा रहे है। वहीं साइबर कैफे वालों को भी फार्म भरने में पसीना आ रहा है।

पूरे दिन सर्वर ठप रहता है और रात में कड़ी मशक्कत के बाद एक या दो फार्म शामिल हो पा रहे हैं। अब अंतिम तिथि 16 दिसंबर भी नजदीक है। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने टेंशन हो गई कि आखिर वह कैसे आवेदन करें। अभ्यर्थियों ने शासन ने टीईटी की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की है, जिससे कि उन लोगों के आवेदन जमा हो सकें।

वहीं साइबर कैफे संचालक अजय मिश्रा ने बताया कि अबकी शिक्षामित्र भी आवेदन कर रहे हैं, जिससे सर्वर ओवरलोड है। रात में 11 बजे के करीब या सुबह चार बजे ही आवेदन भर पाते हैं। दिन भर सर्वर ठप रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed